ब्रेकिंग न्यूज़

 संरक्षित नमी का लाभ लेने किसान जीरो टिलेज तकनीक से करें बुवाई

0- जुताई का खर्च और समय होगा कम, मिट्टी की नमी भी रहेगी सुरक्षित
दुर्ग. जिले में गेहूं एवं चना की बुवाई शुरू हो चुकी है। इस वर्ष खेतों में पर्याप्त नमी संरक्षित होने के कारण किसानों को इसका लाभ लेने के लिए जीरो टिलेज (शून्य जुताई) तकनीक से बुवाई करने की सलाह दी जा रही है। इस तकनीक से धान की कटाई के बाद बिना पारंपरिक जुताई किए सीधे खेत में रबी फसलों की बुवाई की जा सकती है।
जीरो टिलेज तकनीक से खेती करने पर खेत की बार-बार जुताई की आवश्यकता नहीं होती, जिससे ट्रैक्टर एवं डीजल पर होने वाला खर्च कम होता है। साथ ही खेत की तैयारी में लगने वाला समय बचता है और फसलों की समय पर बुवाई संभव हो पाती है। इस तकनीक के लिए विशेष जीरो टिलेज सीड ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है। गेहूं, चना, मसूर एवं अन्य रबी फसलों की खेती में यह तकनीक उपयोगी है।
जीरो टिलेज तकनीक के प्रमुख लाभ
शून्य जुताई से मिट्टी में उपलब्ध नमी सुरक्षित रहती है, जिससे फसल की शुरुआती अवस्था में लाभ मिलता है। इसके अलावा मिट्टी की संरचना एवं जैविक गतिविधियों को बनाए रखने, मिट्टी के कटाव को कम करने तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन में भी मदद मिलती है। नमी के बेहतर संरक्षण से सिंचाई की आवश्यकता कम हो सकती है और डीजल की खपत घटने से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। समय पर बुवाई होने से फसल को अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं तथा उत्पादन एवं आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना रहती है।
कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा दुर्ग द्वारा किसानों को जीरो टिलेज तकनीक के महत्व एवं उपयोग की जानकारी प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से दी जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में संरक्षित नमी का अधिकतम लाभ लेने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर अथवा अन्य किसानों के पास उपलब्ध जीरो टिलेज सीड ड्रिल मशीन से बुवाई करें। इससे खेती की लागत कम करने के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english