ब्रेकिंग न्यूज़

 धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता

-राजनांदगांव के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में लग रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर
 रायपुर / राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के तहत किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
 इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले के चार उपार्जन केन्द्रों-कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ और कोलिहापुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों में रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। किसानों के साथ-साथ उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत हमालों और समिति के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
 आज के शिविरों में कोलिहापुरी के 30 किसानों का, कोहका के 24 किसानों का, रतनभाठ के 15 किसानों को और कन्हारपुरी धान उपार्जन केन्द्र के 14 किसानों  का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसानों को खेती-किसानी की व्यस्तता के चलते नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक ही स्थान पर धान विक्रय और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से किसानों के समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान भी संभव हो पा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से धान विक्रय के लिए केन्द्रों में आने के दौरान इन शिविरों का लाभ उठाने और नियमित जांच कराने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english