डीएनए के खंड जींस में प्रोटीन बनाने की जानकारी दर्ज होती हैः मिताश्री मित्रा
0- ‘टू मीट द साइंटिस्ट' वर्कशाप में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल में पहुंचीं साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा, मानव संरचना के बारे में बच्चों को बताया
रायपुर। डीएनए का पूरा नाम डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड है। यह हमारी ज़्यादातर कोशिकाओं के केंद्रक (न्यूक्लियस) में मौजूद एक लंबा अणु है। जींस डीएनए के ही वे खास खंड हैं, जिनमें प्रोटीन या आरएनए बनाने की जानकारी दर्ज होती है। इंसानों में लगभग 20,000 से 25,000 जींस होते हैं। जींस माता-पिता से बच्चों में जाते हैं, जिससे आंखों या बालों का रंग, ऊंचाई और कुछ बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता जैसे गुण तय होते हैं। उक्ताशय के विचार साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा ने संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों से कहीं।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बीमारियां और आनुवंशिक गुण पिता से बच्चों में जा सकते हैं, लेकिन हर बीमारी ट्रांसफर नहीं होती। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी आनुवंशिक यानी जेनेटिक है या जीवनशैली/संक्रमण से जुड़ी है। वर्कशाप में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। संत ज्ञानेश्वर स्कूल की पूर्व प्राचार्य और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. मंजिरी बक्षी ने यह वर्कशॉप आयोजित किया गया था।
साइंटिस्ट मिताश्री मित्रा का स्वागत शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने सूतमाला पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निकिता यादव ने किया। बच्चों की उत्सुकताओं को शांत करते हुए इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
--












Leave A Comment