प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाए जाने पर ई जुर्माना...कड़ी चेतावनी
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करने और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए. आयुक्त के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी स्वीट्स, प्रिंस ढाबा सहित 4 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने और प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाए जाने पर सम्बंधित 4 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कुल 19000 रूपये का तत्काल ई जुर्माना किया गया.यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत किशनलाल खटवानी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 10000 रूपये, प्रिंस ढाबा पर 3000 रूपये और महालक्ष्मी स्वीट्स पर 5000 रूपये का ई जुर्माना किया गया. जुर्माना कार्रवाई सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भविष्य में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए जुर्माना किया गया. प्रतिबंधित प्लास्टिक को तत्काल जप्त कर लिया गया. प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान जोन के स्तर पर किया गया.












Leave A Comment