ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान: अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन खरीदी

-चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन
-एक लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से बेचा धान
 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महाभियान के तहत 27 नवंबर तक 5 लाख 34 हजार 798 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक प्रदेश के 1 लाख 33 हजार 404 किसानों ने सुगमता से अपना धान बेचा है। वहीं, 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य पारदर्शी और सुचारू रूप से जारी है। 27 नवंबर को एक ही दिन में 90 हजार 910 टन धान की खरीदी की गई।
 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत पूरे 21 क्विंटल के अंतर की राशि का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से खासकर छोटे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनमें उत्साह का माहौल है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
 किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 360 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में 2,634 धान उपार्जन केंद्रों में धान की आवक शुरू हो चुकी है। चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसान घर बैठे टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर धान विक्रय की तिथि तय कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी केंद्रों में शुद्ध पेयजल, बैठने और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english