मां बनने वाली हैं भारती सिंह
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह फैंस के बीच अपनी कॉमिक टाइमिंग को लेकर लोकप्रिय हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि भारती सिंह ने उस समय इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सही समय आने पर हम ये खबर खुद ही आपके साथ शेयर करेंगे।
अब भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की है। भारती सिंह ने अपने क्यूट और अनोखे अंदाज में इस खुशखबरी को डेंस के साथ साझा किया है। भारती के फैंस कमेंट सेक्शन में ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वीडियो में भारती भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। वहीं वह शॉकिंग रिएक्शन भी दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में पति हर्ष लिंबाचिया, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के साथ भारती नजर आ रही हैं। पर यह खुशी तक पहुंचने से पहले उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना 15 किलो वजन घटाया था। पहले भारती सिंह का वजन 91 किलो था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना वजन 76 किलो तक किया। दरअसल, भारती ही नहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने वजन को कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाती हैं और कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह ने भी ये ही तरीका अपनाया।
Leave A Comment