वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नंगे पैर पहुंचीं 'अनुपमा' रुपाली गांगुली, शेयर किया वीडियो
मुंबई। नए साल पर जहां कई सिलेब्रिटीज खूबसूरत लोकेशंस पर छुट्टियां मनाने गए और खूब पार्टी की, वहीं 'अनुपमां' स्टार रुपाली गांगुली माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचीं। रुपाली ने माता रानी के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंगे पैर ही वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चढ़ाई की।
रुपाली गांगुली ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में रुपाली गांगुली ने वैष्णो देवी के पूरी यात्रा दिखाई है। वीडियो शेयर कर रुपाली ने कैप्शन में लिखा है, 'यह साल हमें आगे बढऩे के लिए बहुत कुछ दे। आए साल 2022 में हम अपने साथ सिर्फ अच्छाई, करुणा और दया को आगे लेकर बढ़ें। ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे और हेल्थ, हैपीनेस और सक्सेस की ओर हमारा मार्ग प्रशस्त करे। जय माता दी। जय महाकाल।'
रुपाली गांगुली के इस वीडियो पर कई फैंस और सिलेब्रिटीज का रिऐक्शन आया है। 'अनुपमां' में अनुज का रोल प्ले करने वाले ऐक्टर गौरव खन्ना ने वीडियो पर कॉमेंट लिखा है, 'जय माता दी। मैं भी माता रानी के दर्शन के लिए जाना चाहता था। अगली बार मैं भी आपके साथ चलूंगा।'
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' की तो यह शो लॉन्च के वक्त से ही टीआरपी में छाया हुआ है। यह नंबर 1 शो है, जिसकी कहानी के साथ-साथ किरदारों ने भी दर्शकों को अपने साथ बांधकर रखा है। अनुपमा से लेकर वनराज और काव्या तक, हर किरदार की अपनी कहानी है, जो बहुत पसंद की गई। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की जोड़ी को तो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में इन दोनों के अलावा मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे भी हैं।
--
Leave A Comment