ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, शादी की 42वीं सालगिरह पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें
मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर को लोग भूले नहीं हैं। आज यदि वे जीवित होते तो नीतू सिंग के साथ अपनी शादी की 42 वीं सालगिरह मना रहे होते, लेकिन किस्मत में इस खूबसूरत जोड़ी का साथ कुछ सालों का ही था। ऋषि ने 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
22 जनवरी , 1980 को फिल्मी परदे की यह खूबसूरत जोड़ी निजी जिदंगी की भी जोड़ी बन गई। राजकपूर ने अपने बेटे ऋषि की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। पूरा बॉलीवुड इस शादी का गवाह बना था।
शादी की 42 वीं सालगिरह पर आज नीतू सिंग ने पति ऋषि कपूर को याद किया और अपनी कुछ खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर उनके प्रशंसक भी काफी भावुक हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी याद में..."।
ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में एक एपिसोड के लिए एक साथ दिखाई दिए थे। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। रिद्धिमा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं। रिद्धिमा ने ऋषि और नीतू कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए एक दिल के इमोजी के साथ लिखा 'लव'।
ऋषि और नीतू कपूर के दो बच्चे - रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। ऋषि के जाने के बाद नीतू सिंग ने एक बार फिर फिल्मी परदे का रुख किया है। वे जल्द ही 'जुग जुग जीयो' फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Leave A Comment