दोस्ताना 2 फिल्म से कार्तिक आर्यन का पत्ता साफ, अक्षय और जाह्नवी की जोड़ी बनी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर का नाम अलग वजह से सुर्खियों में है। वो जल्द ही एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड की जाने-माने स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जाह्नवी कपूर जल्दी ही दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार के संग रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय से पहले इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे। लेकिन उनका पत्ता कट गया है। अब जाह्नवी कपूर कार्तिक आर्यन के साथ नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रोमांस करेंगी। जैसा की आपको पता होगा की धर्मा प्रोडक्शन ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दोस्ताना 2' का एलान इस साल 2019 ही कर दिया था और तब से ही इस फिल्म का काम भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है। स्टार कास्ट में बदलाव के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में भी बदलाव देखने को मिल सकते हंै। जो नई स्टार कास्ट को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।
गौरतलब है कि अक्षय और जाह्नवी कपूर की फिल्म दोस्ताना 2 साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म के गाने से लेकर सीन्स तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था।
Leave A Comment