निर्माता -निर्देशक सावन कुमार का निधन- अंतिम विदाई देने पहुंचे अनेक कलाकार
मुंबई। हिंदी सिनेमा को तमाम कालजयी फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक के अंतिम संस्कार के समय शुक्रवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। 86 साल के सावन कुमार का दिल का दौरा पडऩे से गुरुवार को निधन हो गया था। तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी
सावन कुमार टाक को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी शवयात्रा में प्रेम चोपड़ा, निर्देशक डेविड धवन, अशोक पंडित, सिद्धार्थ नगर, सुनील पाल, अभिनेत्री साहिला चढ्ढा, एक्शन मास्टर श्याम कौशल व अन्य लोग शामिल हुए। गायिका मधु श्री, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और अभिनेता रजा मुराद ने सावन कुमार के घर पर ही उनके अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सावन कुमार बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'नौनिहाल' से की थी, जिसमें एक्टर संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी के साथ उन्होंने मीना कुमारी की आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' का भी निर्देशन किया था। उनकी चर्चित फिल्मों में 'सौतन की बेटीÓ, 'हवसÓ, 'सौतनÓ, 'बेवफा से वफाÓ, 'सनम बेवफाÓ और चांद का टुकड़ा शामिल हैं।
Leave A Comment