प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को करवाए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, फोटोज देख फैंस बोले, 'ऑ.. नजर न लगे'
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा मुंबई में इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने मुंबई में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करवाए। जिसकी तस्वीरें खुद अदाकारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं।
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करती दिखीं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के बेटी मालती मैरी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की बेटी की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल जीत ले गईं। जिन पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को पंडित जी ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। जिसकी ये प्यारी तस्वीरें फैंस का भी दिल जीत ले गईं। ्र मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक झलक के लिए यहां मंदिर में भी फैंस उतावले दिखे। जिसकी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में आते ही छा गईं।
Leave A Comment