ये है ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना... जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। पश्मीना रोशन मुंबई में डांस क्लास में हिस्सा लेने पहुंची थीं। जहां से अदाकारा पश्मीना रोशन की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन इस दौरान व्हाइट कलर की मिनी स्कर्ट में नजर आईं। साथ ही पश्मीना रोशन ने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
पश्मीना रोशन दरअसल अपनी डांस क्लास के लिए पहुंची थीं। जहां उनका ये लुक फैंस को भी दीवाना कर गया। पश्मीना जाने-माने संगीतकार राजेश रोशन की बेटी हैं, जो ऋतिक रोशन की चाचा हैं।
अदाकारा पश्मीना रोशन जल्दी ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करेंगी। उनकी डेब्यू फिल्म इश्क-विश्क रिबाउंड है।
ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन बेहद खूबसूरत हैं। ये बात उनकी इन तस्वीरों से खुद साफ हो जाती हैं।
Leave A Comment