सिंघम अगेन फिल्म में अजय देवगन के साथ फिर रोमांस करेगी करीना
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान की एंट्री रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन में होने वाली है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा एक बार फिर इस बिग बजट कॉप यूनिवर्स की फिल्म में नजर आने वाली हैं।
'सूर्यवंशी' की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म पर टिकी है। अक्षय कुमार की इस फिल्म की सफलता के बाद ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का ऐलान कर दिया था। इस फिल्म में एक बार फिर बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। फिल्म के ऐलान से ही रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के फैंस उछल पड़े थे। निर्देशक रोहित शेट्टी ने ये भी ऐलान किया कि इस बार उनकी इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म में लेडी कॉप की भी एंट्री होगी। जिसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए अदाकारा दीपिका पादुकोण के नाम का भी खुलासा कर दिया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि सुपरस्टार अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर 'सिंघम अगेन' में अदाकारा करीना कपूर खान की एंट्री होने वाली है। अदाकारा करीना कपूर खान इस फिल्म फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में भी लीड एक्ट्रेस थीं। इसके बाद अदाकारा को तीसरी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोट्र्स की मानें तो अदाकारा फिल्म के तीसरे पार्ट में भी अजय देवगन के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उनका किरदार अवनी कामत का ही होगा या फिर इसमें कोई बदलाव होगा।
दिलचस्प बात ये है कि अदाकारा दीपिका पादुकोण पहले से ही सिंघम अगेन का हिस्सा बन चुकी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस लेडी कॉप का कैरेक्टर प्ले करेंगी। ऐसे में करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण पहली दफा साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिख सकती हैं। इधर, रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके कॉप यूनिवर्स के दूसरे स्टार्स रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी कैमियो करते दिख सकते हैं।
Leave A Comment