दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं इस तरह की शुगर
शुगर या चीनी खाना सेहत के लिए कितनी हानिकारक होती है, यह तो सभी को पता है। चीनी खाने से न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता बल्कि, इससे मेंटल हेल्थ भी गड़बड़ हो सकती है। इससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। आमतौर पर खाए जाने वाले अमूमन पदार्थों में चीनी का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है। इससे शरीर में तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइये जानते हैं दिमाग के लिए नुकसानदायक कुछ चीनी के बारे में।
सफेद चीनी
सफेद चीनी या रिफाइंड व्हाइट शुगर का सेवन करना दिमाग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल के साथ-साथ मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। इसका सेवन करना आपके कॉग्निटिव फंक्शन्स पर भी असर डाल सकता है, जिससे कई बार दिमाग की क्षमता कम हो सकती है।
हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप
हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप कई खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर में सूजन और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसे ज्यादा मात्रा में लेने से आपके दिमाग पर प्रभाव पड़ सकता है। कई बार इसका सेवन ज्यादा करने से दिमाग की सेल्स नष्ट होने लगती हैं, जिससे दिमाग ठीक तरीके से काम नहीं करता है।
आर्टीफिशियल स्वीटनर
कुछ स्टडी की मानें तो आर्टीफिशियल स्वीटनर खाने से कई बार नर्व्स डैमेज भी हो सकती हैं। इससे आपके मूड पर बुरा असर पड़ता है। बेशक ये कैलोरी में लो हों, लेकिन इसे खाने से मोटापा बढ़ सकता है, जिससे कई बार ब्रेन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। यह स्वीटनर आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक और शराब आदि में पाया जाता है।
ब्राउन शुगर
आमतौर पर लोगों को लगता है कि ब्राउन शुगर एक हेल्दी विकल्प है। जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। ब्राउन शुगर व्हाइट शुगर के मुकाबले कम नुकसानदायक जरूर हो सकती है। लेकिन इसे खाने से भी शरीर में सूजन बढ़ती है और ब्लड शुगर लेवल पर भी असर पड़ता है। इससे धीरे-धीरे आपके ब्रेन पर भी असर पड़ सकता है।
Leave A Comment