ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मियों में छाछ पीने का सही समय क्या है और इससे क्या फायदे मिलेंगे

 गर्मियों की तपिश जैसे ही शरीर को छूकर निकलने लगती है, हमारा ठंडे पेय पदार्थों के साथ प्यार उतना ही बढ़ने लगता है। गर्मियां जितनी ज्यादा बढ़ती है शरीर को अपना तापमान कंट्रोल करने के लिए उतनी ही ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत पड़ती है और ठंड से संपर्क अच्छा लगने लगता है। ऐसे में आप क्या पीते हैं? नींबू पानी, नारियल पानी? हालांकि, इस समय छाछ एक ऐसा पारंपरिक पेय बन चुका है, जो न केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बना सकता है। आपको बता दें कि दही से बनने वाली छाछ में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि जरूरी है कि आप इसका सेवन सही समय पर करें वरना आपको परेशानी हो सकती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है छाछ का सेवन करने का सबसे सही समय और इसके सेवन से आपको क्या लाभ मिल सकते हैं।
 हमारे बुजुर्ग बताते हैं आए हैं कि छाछ पीने का सबसे उत्तम समय दोपहर का होता है और यह आयुर्वेद भी मानता है। दोपहर के समय में खासकर लंच के बाद छाछ का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इस समय जब भोजन के साथ छाछ पीते हैं तो खाने को आसानी से पचने में मदद मिलती है और पेट में भारीपन व गैस जैसी समस्याएं कम हो जाती है। वहीं गर्मियों में मौसम में जब आप दोपहर के समय इसका सेवन करते हैं तो शरीर को ठंडक भी महसूस होती है।
 छाछ एक प्रोबायोटिक पेय पदार्थ है, जो उसे आपकी आंतों के लिए सबसे अच्छे पेय पदार्थों में से एक बनाता है। छाछ में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया न सिर्फ पाचन क्रिया को अच्छा बनाते हैं, बल्कि आंतों को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे में जब आप इसका सेवन सही समय पर करते हैं तो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं आपसे दूर रहने लगती हैं। वहीं जब आप नियमित रूप से छाछ का सेवन करते हैं तो पेट हल्का रहता है और पाचन प्रक्रिया बेहतर ढंग से हो पाती है।
  मेडिकल साइंस कहता है कि अगर शरीर में तरल की कमी आनी डिहाइड्रेशन हो जाता है, तो उससे पसीना आना कम हो जाता है और शरीर गर्मी का शिकार हो जाता है। अब ऐसे में छाछ भी शरीर को हाइड्रेट रखने का एक अच्छा पेय पदार्थ है और खासतौर पर इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसे पीने से शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर हो जाती है।
 वजन कंट्रोल में भी मददगार
अगर आप वजन कम करने का प्लान कर रहे हैं, तो कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थ पीने से कहीं बेहतर विकल्प छाछ है। क्योंकि छाछ में उनकी तुलना में कैलोरी काफी कम होती है और वहीं यह पाचन को अच्छा बनाने में भी मदद करता है जिससे काफी फायदा मिलता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती, आप अनहेल्दी स्नैकिंग से दूर रहते हैं और तय समय पर पौष्टिक भोजन करने की आदत बन जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english