बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी की घाेषणा की
नई दिल्ली। बलूचिस्तान में राष्ट्रवादी नेताओं ने पाकिस्तान से आजादी की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस क्षेत्र में दशकों से चल रही हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघनों का हवाला दिया। सोशल मीडिया में स्वतंत्र बलूचिस्तान के प्रस्तावित राष्ट्रीय ध्व्ज और मानचित्र की तस्वीरें लगातार आ रही हैं। प्रमुख बलूच नेता और लेखक मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तारन के लोग आज़ादी की मांग करते हुए और ''बलूचिस्ताान, पाकिस्तान नहीं है'' की घोषणा करते हुए सड़कों पर निकल आए हैं। श्री मीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य को एक सम्प्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की अपील की है।
Leave A Comment