दुनियाभर में भारतीयों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, विश्व के तमाम नेताओं ने बधाई दी
लंदन/बीजिंग। दुनियाभर में रविवार को उत्साह से भरे भारतीयों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर राष्ट्रगान गाया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बाइडन ने भारत के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की बात भी दोहरायी।
चीन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इजराइल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत दुनियाभर में भारतीय मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के जरिए लोगों की इ'छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को रविवार को बधाई दी। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उ'चायोग ने इस अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का ऑनलाइन प्रसारण करने की भी व्यवस्था की थी। देश के कई प्रमुख स्थान तिरंगे के रंगों से जगमगाते नजर आए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की उ'च प्रतिष्ठा है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडा के मसलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर इस अवसर पर बधाई दी।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृपया मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। रूस में भारतीय राजदूत बी वेंक्टेश वर्मा ने दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
वहीं, इजराइल में भारतीय समुदाय ने रविवार को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में उन्होंने ऐतिहासिक हाइफा युद्ध स्मारक को तीन रंगों की रोशनी से सजाया।
ब्रिटेन में एक सद्भावना यात्रा के हिस्से के तौर पर पोट्र्समाउथ बंदरगाह पर खड़ा भारतीय नौसेना का एक अग्रिम युद्धपोत रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का केंद्र रहा। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बांग्लादेश स्थित भारतीय मिशन ने कोविड-19 पांबदियों के मद्देनजर सादगी से स्वतंत्रता दिवस मनाया। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामना संदेश दिया। नेपाल में भारतीय दूतावास ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उ'चायोग में भारत के चार्ज दÓअफेयर्स डॉक्टर सुरेश कुमार ने तिरंगा फहराया और इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश पढ़ा।
Leave A Comment