15 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 3 की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में रविवार सुबह बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। खंडवा-बड़ौदा रोड पर पुलिया की रेलिंग तोड़ बस 15 फीट नीचे नदी में गिर गई। 28 लोग घायल हैं। इनमें 7 बच्चे हैं। 1 बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस गुजरात के भुज से बड़वानी जा रही थी। अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी मनोज कुमार घटनास्थल से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएचओ, सिविल सर्जन और अन्य डॉक्टर्स को निर्देश दिए कि घायलों का अच्छे से इलाज किया जाए।
अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये स्थानीय बस है। फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच कर रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।


.jpg)



.jpg)

.jpg)

Leave A Comment