ब्रेकिंग न्यूज़

बारिश के मौसम में AC कितने तापमान पर चलाना चाहिए?

 बारिश का मौसम लोगों को गर्मी से राहत देने वाला होता है। लेकिन इस मौसम में हवा में नमी भी ज्यादा हो जाती है। गर्मी की तरह ही बारिश के मौसम में भी लोगों को कमरे में ठंडक करने के लिए एसी चलाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि AC को 18 या 20 डिग्री पर चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा। रिसर्च बताती है कि बारिश के दिनों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस ही रहना चाहिए। इससे कमरे का तापमान थर्मल कम्फर्ट बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही, कमरे के अंदर की हवा की नमी भी बरकरार रहती है।  बारिश के मौसम में जब हवा में नमी ज्यादा होती है तब कमरे को भी कम ठंडक की जरूरत होती है। इसलिए कमरे के एसी का तापमान उतना होना चाहिए, जिससे नमी और ठंडक दोनों ही बनीं रहे। इसलिए बारिश के दिनों में AC का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना चाहिए। इस तापमान पर कमरा पर्याप्त ठंडा रहता है, शरीर को तापमान का बड़ा झटका नहीं लगता और बिजली की खपत भी कम होती है। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि बारिश के दिनों में AC को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए। ताकि कमरे के अंदर की हवा में जो नमी है उसे कम किया जा सके।
 अगर AC में Dry Mode है, तो बारिश में उसका इस्तेमाल करें। हर 15 से 20 दिन में AC का फिल्टर साफ करें। ताकि हवा साफ हो सके । कमरे को पूरी तरह बंद न रखें, दिन में कुछ समय खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें।
 बारिश के मौसम में सिर्फ तापमान नहीं बल्कि हवा की नमी भी बड़ी वजह है जिसे एसी के जरिए कंट्रोल करना चाहिए। इन दिनों जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे चिपचिपाहट, बेचैनी और थकान महसूस होती है। ऐसे में AC का Dry Mode या Dehumidification Mode कमरे की अतिरिक्त नमी कम करने में मदद करता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english