महिला और बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार 2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए
नयी दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इस वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार 2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन केवल www.awards.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी तक प्राप्त सभी नामांकनों पर विचार किया जाएगा। महिला और बाल विकास मंत्रालय प्रत्येक वर्ष प्रतिष्ठित महिलाओं, संगठनों और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है।
Leave A Comment