भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन - गगनयान का पहला परीक्षण 2023 के अंत तक या 2024 के आरंभ में किया जाएगा
नई दिल्ली। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान का पहला परीक्षण वर्ष 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहली परीक्षण उड़ान के बाद व्योम मित्र- रोबोट को भेजा जाएगा। रोबोट यह सुनिश्चित करेगा कि गगनयान मिशन की उड़ान बाधा रहित हो। डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इन दो मिशन के आधार पर हमारे अंतरिक्ष यात्री तीसरे मिशन में जाएंगे।
अंतरिक्ष में गगनयान भेजने के साथ ही भारत- अमरीका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा। REPRESENTATIONAL IMAGE










Leave A Comment