कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ई.पी.एफ.ओ. में इस साल अक्तूबर में 12 लाख 94 हजार नए सदस्य जोडे गए
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ में इस वर्ष अक्तूबर में 12 लाख 94 हजार नए सदस्य बने हैं। संगठन से जारी अस्थाई वेतन आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस वर्ष इसके सदस्यों की संख्या में 21 हजार 26 की बढ़ोत्तरी हुई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार जोड़े गए 12 लाख 94 हजार सदस्यों में सात लाख 28 हजार नए सदस्य हैं, जिन्हें संगठन ने पहली बार शामिल किया है। इनमें 18 से 21 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा दो लाख 19 हजार सदस्य हैं जबकि 18 से 25 आयु वर्ग में 57 दशमलव दो-पांच प्रतिशत सदस्य शामिल किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि पहली बार नौकरी चाहने वाले युवा अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद संगठित क्षेत्र में जा रहे हैं और नई नौकरियों बडे पैमाने पर देश के युवाओं तक पंहुच रहीं हैं। मंत्रालय के अनुसार करीब पांच लाख 66 हजार सदस्यों ने नौकरी छोड़कर संगठन के हर अन्य प्रतिष्ठानों में दोबारा नौकरी हासिल की है। राज्यवार वेतन आंकड़ों से पता चलता है कि केरल, मध्य प्रदेश और झारखंड में हर महीने संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा में एक महीने में करीब सात लाख 78 हजार सदस्यों को जोड़ा गया, जो कि सभी आयु वर्गों के कुल सदस्यों का 60 दशमलव एक-पांच प्रतिशत है।


.jpg)



.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment