मध्य रेलवे ने 3825 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया
नई दिल्ली। मध्य रेलवे ने तीन हजार आठ सौ पच्चीस किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण कर दिया है। इससे वार्षिक पांच लाख टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है तथा एक हजार छह सौ सत्तर करोड़ रुपये की बचत हुई है। मध्य रेलवे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि तेइस फरवरी को सोलापुर मंडल में औसा रोड से लातूर रोड के बीच बावन किलोमीटर लंबी लाइन का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने पर शत प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। इससे ईंधन के खर्च में कटौती होगी तथा देश का कार्बन क्रेडिट बढ़ेगा।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment