ब्रेकिंग न्यूज़

 राज्यसभा के 45 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली

नई दिल्ली। राज्यसभा के नवनिर्वाचित 61 सदस्यों में से 45 सदस्यों को आज शपथ दिलाई गई। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें सदन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । 
कोविड-19 महामारी के कारण अंतर सत्र के दौरान शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के चैम्बर में आयोजित किया गया।
  शपथ लेने वाले सदस्यों में भाजपा नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपक प्रकाश, कांग्रेस नेताओं में दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खडगे शामिल थे। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के एम थम्बीदुरई,  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेंदी को भी शपथ दिलाई गई।
 शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में 36 सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सदस्यों ने सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए शपथ ग्रहण किया ।
 इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा,  देश के विधि निर्माता के रूप में आपका चुनाव हुआ है। अपने दायित्व के निर्वहन में आप सुनिश्चित करें कि सदन में आपका आचरण नियमों के अनुकूल हो, स्थापित मानदंडों के अनुरूप हो और सदन के बाहर आपका आचरण नैतिकता के मानदंडों के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि तत्काल लाभ के लिए सदन में बाधा-व्यवधान डालने के प्रलोभन में न पड़ें बल्कि जनता की दृष्टि में इस सदन का सम्मान बढ़ाने के प्रति सदैव सचेत रहें। कानून का शासन लागू हो यही देश का विधान है। और इसकी शुरुआत आप ही से होती है, जब आप सदन के नियमों और प्रथाओं का पालन करते हैं।
--
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english