प्रधानमंत्री ने काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे चरण की शुरूआत पर परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र के तीसरे चरण की शुरूआत पर परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है। ट्विटर पर श्री मोदी ने कहा कि देश में विकसित सात सौ मेगावाट का यह रिएक्टर मेक इन इंडिया का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य में कई उपलब्धियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है। श्री शाह ने कहा कि आज परमाणु इतिहास में महान दिन है क्योंकि गुजरात में स्वदेश विकसित काकरापार परमाणु बिजली संयंत्र का तीसरा रिएक्टर चालू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्र अपने वैज्ञानिकों को नमन करता है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए नया भारत आगे बढ़ रहा है।
शाह ने ट्वीट कर कहा, स्वदेश में ही डिजाइन किया गया 700 मेगावाट की क्षमता वाला गुजरात का काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 का सामान्य परिचालन स्थिति में आना (क्रिटिकल होना) भारत के परमाणु इतिहास के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को सच करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment