मणिपुर में आज दोपहर से 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन
नई दिल्ली। मणिपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से 14 दिनों का राज्यव्यापी लॉकडाउन और कफ्र्यू आज दोपहर 2.00 बजे के बाद लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कल मंत्रिमंडल की आपात बैठक के बाद इसकी घोषणा की थी।
मणिपुर सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ये फैसला किया गया है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह मणिपुर में भी कोरोना वायरस का कहर है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। अब सरकार एक बार फिर लॉकडाउन की ओर लौटी है। इसलिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।
इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुलेंगे। इसके साथ ही अन्य ज़रूरी सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा हर तरह के बाज़ार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगे। सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment