ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री ने मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसका डिजायन इस तरह से तैयार किया गया है कि इससे राज्य में सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
 उन्होंने कहा कि इससे जहां लाखों लोगों को शुद्ध जल मिलेगा वहीं हजारों लोगों को परियोजना के निर्माण से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन मणिपुर के लोगों, खास तौर पर महिलाओं के लिए बड़ा पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौर में भी मणिपुर जल आपूर्ति परियोजना का शुभारंभ यह साबित करता है कि सरकार जल जीवन मिशन को सफल बनाने को वचनबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र पूर्वी एशिया के देशों के लिए प्रवेश द्वार है जिनके साथ हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश के विकास को गति देने का साधन बन सकता है और इस क्षेत्र में अब शांति का माहौल बन जाने से संभावनाएं और बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में सड़कें बंद करना, असम में हिंसा और त्रिपुरा तथा मिजोरम में अशांति अब पुरानी बातें हो गयी हैं। अब इस क्षेत्र के नौजवान बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
 प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बांस उद्योग का भी अच्छा विकास किया जा सकता है। कोरोना महामारी से बचाव का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने लोगों से इस संबंध में दिशानिर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने और एक-दूसरे  के संपर्क में आते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english