महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से हुई 11 लोगों की मौत, खुले मैदान में जमा थी भारी भीड़, 5 लाख मुआवजे का ऐलान
मुंबई। नवी मुंबई में रविवार 'महाराष्ट्र भूषण' पुरस्कार समारोह का आयोजन के दौरान तेज धूप के कारण 11 लोगों मौत हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हो गया मगर अंत में ये घटना हुई। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए मदद दी जाएगी। जिन लोगों का इलाज जारी है मैंने उनसे मुलाकात की है। मैंने डॉक्टरों को कहा है कि उनका अच्छा इलाज किया जाए। उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार करेगी
गौरतलब है कि ये समारोह खुले मैदान में आयोजित किया गया था। जहां हजारों की भीड़ जमा थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान तेज धूप की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई , वहीं जबकि 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस संबंध में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई के एक अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अस्पताल में कम से कम 50 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिनमें से 24 अभी भी भर्ती हैं जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वहां से छुट्टी दे दी गई। सीएम शिंदे ने इन मौतों को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।
वहीं पुलिस अधिकारी के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। नवी मुंबई के खारघर में आयोजित इस समारोह में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दोपहर में आयोजित किए जाने की वजह से यहां मौजूद लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। जिस वजह से लोगों की तबीयत खराब हुई।
उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और NCP नेता अजीत पवार ने एमजीएम कमोठे अस्पताल पहुंचकर खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की।




.jpg)




.jpg)
Leave A Comment