‘मन की बात' कार्यक्रम से रेडियो सुनने वालों की संख्या बढ़ी: प्रसार भारती सीईओ
नयी दिल्ली. प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की वजह से रेडियो सुनने वालों की संख्या बढ़ी है और इस माध्यम में उनकी रुचि फिर से जगी है। 'मन की बात' कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) नेटवर्क पर प्रसारित होता है। 30 मिनट के कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को प्रसारित की जाएगी। द्विवेदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि रेडियो कार्यक्रम ने सामुदायिक बंधन को प्रगाढ़ करने में मदद की।
उन्होंने कहा कि 'मन की बात' से रेडियो सुनने वालों की संख्या बढ़ी है और इस माध्यम में उनकी रुचि को फिर से जगी है। द्विवेदी ने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक 100 करोड़ से ज्यादा श्रोता कम से कम एक बार यह रेडियो कार्यक्रम सुन चुके हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment