रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नियंत्रण रेखा पर प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दी
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नियंत्रण रेखा पर प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारियों की तैनाती का अनुमोदन कर दिया है। इसका उद्देश्य महिला अधिकारियों के लिए रोजगार के अवसर बढाना और पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करना है। इसके बाद महिला अधिकारियों को भी सभी इकाईयों और नियुक्तियों में अपने पुरूष समकक्षों के समान ही प्रशिक्षण मिलेगा और वे उन्हीं के तरह समान परिस्थितियों में सेवाएं दे पाएंगी। प्रादेशिक सेना वर्ष 2019 से महिला अधिकारियों को इकॉलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट, टी ए ऑयल सेक्टर यूनिट और टी ए रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट में कमीशन दे रही हैं। इस अवधि के दौरान मिले अनुभव के आधार पर टी ए में भी महिला अधिकारियों को नियुक्ति देने का फैसला लिया गया है। प्रादेशिक सेना की अवधारणा नागरिक सेना पर आधारित है और इसके अधिकारी वार्षिक रूप से आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण के लिए जाते हैं जबकि बाकी समय में वे नागरिक सेवा में रहते हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment