एयर मार्शल दीक्षित ने वायुसेना उपप्रमुख के रूप में पदभार संभाला
नयी दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को वायुसेना उपप्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र एयर मार्शल दीक्षित को छह दिसंबर, 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वह स्टाफ कोर्स, बांग्लादेश और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नयी दिल्ली के स्नातक हैं। एयर मार्शल दीक्षित योग्य उड़ान प्रशिक्षक होने के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षण पायलट भी हैं, जिनके पास लड़ाकू, प्रशिक्षण और परिवहन विमानों को उड़ाने का 3,300 घंटे से अधिक का अनुभव है।

.jpg)



.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment