ब्रेकिंग न्यूज़

फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को औपचारिक नीतियां बनाने की जरूरत है : किशन रेड्डी

 श्रीनगर। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए औपचारिक नीतियां बनाने की जरूरत है। रेड्डी ने यहां जी-20 पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक के दौरान ‘फिल्म पर्यटन के जरिए अतुल्य भारत का प्रचार' विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। रेड्डी ने कहा, ‘‘पर्यटन में खासकर कमजोर समुदायों के बीच रोजगार पैदा करने की सबसे बड़ी क्षमता है।''
 उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण का यात्रा स्थलों पर स्थायी प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि सिनेमाई प्रदर्शन एक जगह को एक पर्यटन स्थल में बदल देता है। मंत्री ने फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औपचारिक नीतियां बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में सदियों पुरानी फिल्म विरासत के साथ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जिसमें गुरु दत्त और सत्यजीत रे जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्हें उनकी कला के लिए स्वीकार किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य फिल्म पर्यटन क्षेत्र के दायरे को और बढ़ाना और अतुल्य भारत के सभी पहलुओं को उजागर करना था। सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि भारत के फिल्म क्षेत्र के पास अपनी कुशल जनशक्ति, दृश्य प्रभाव और साउंड इफेक्ट के साथ दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।
-----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english