प्रेम-प्रसंग के शक में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की !
बरेली(उप्र) । बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के लोधी नगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने एक युवक पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल बाल बच गया।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला लोधी नगर के आरोपी कृष्णपाल (29) ने कई साल पहले पूजा (28) से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बेटे भी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे आरोपी कृष्णपाल का पूजा के किसी से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हो गया। अग्रवाल ने बताया कि विवाद के चलते आरोपी ने घर के भीतर पहले पत्नी की पिटाई की और जब वह बचने के लिए घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को ही आरोपी कृष्णपाल ने मुन्ना नाम के एक व्यक्ति को भी गोली मारी, लेकिन वह बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की मुन्ना से पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले भी चौराहे पर मुन्ना को गोली मारी थी और मामले में वह जेल गया था। महीने भर पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे घटना की सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment