भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी के उपयोग के कारण नौकरियां कम होने की आशंकाओं से इंकार किया
नई दिल्ली। भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने लेखा परीक्षण के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी के उपयोग के कारण नौकरियां कम होने की आशंकाओं से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत यह प्रौद्योगिकी रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रही है। मंगलवार को पणजी में एसएआई-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जी20 देशों के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशंस के बीच घनिष्ठ सहयोग पर भी जोर दिया।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment