प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 18 तारीख को मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 18 तारीख को मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 102वीं श्रृंखला होगी। एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम के लिए देशवासियों के सुझाव मांगे हैं। लोग इस कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव नमो ऐप और माईगोव पर भेज सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन नंबर- 1800-11-7800 पर भी अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। टेलीफोन संख्या नंबर - 1922 पर मिस्ड कॉल देकर भी एसएमएस के जरिए एक लिंक हासिल किया जा सकता है। इस लिंक के जरिए भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment