ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधान ने वन्य जीवों के शिकार की घटनाओं पर संज्ञान लेने को कहा

 नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिमलीपाल बाघ रिजर्व में शिकार की घटनाओं पर शनिवार को अपने मंत्रिमंडल सहकर्मी भूपेंद्र यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिकारियों को रोकने के लिए सभी मोर्चे पर कठोर कार्रवाई करने और कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की जरूरत है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित अभयारण्य में शिकारियों द्वारा 40 वर्षीय वनकर्मी माती हंसदा की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद प्रधान की यह प्रतिक्रिया आई है। एक वन अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब वन विभाग की एक टीम अभयारण्य के अंदर गश्त कर रही थी। टीम और छह हथियारबंद शिकारियों के बीच शुक्रवार रात बडाचाचरण बीट हाउस के पास मुठभेड़ हुई थी। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक और वन अधिकारी की शिकारियों ने सिमलीपाल बाघ रिजर्व में गोली मार कर हत्या कर दी, जो प्रत्येक वन्यजीव संरक्षणवादी के लिए बड़ी चिंता का विषय है।'' प्रधान ने पटनायक और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को एक अन्य ट्वीट में ‘टैग' करते हुए कहा, ‘‘शिकारियों को रोकने के लिए सभी मोर्चे पर कड़ी कार्रवाई और वन्यजीव अधनियम को प्रभावी रूप से लागू करने की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ‘‘(मैं) अपने मंत्रिमंडल सहकर्मी भूपेंद्र यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इन घटनाओं का संज्ञान लेने का आग्रह करता हूं।''

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english