ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक दो देशों की सफल यात्रा करने के बाद वापस स्वदेश लौटे

 नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद कल रात दिल्ली पहुंचे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो देशों के साथ कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पालम हवाईअड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और पार्टी के अन्य सांसदों ने श्री मोदी का स्वागत किया।20 जून को अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

 वाशिंगटन डीसी में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने श्री मोदी का व्हाइट हाउस में रेड कार्पेट पर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया। इस यात्रा में रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौते हुए। एफ414 विमान इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एचएएल और जीई के बीच समझौता पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में से एक था।प्रधानमंत्री अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद 24 जून को काहिरा पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मेदबाउली ने उनका स्वागत किया।
 अपनी मिस्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में द्विपक्षीय वार्ता के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, संस्कृति और आम जनता के आपसी सम्पर्क सहित दोनों देशों के बीच साझेदारी को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-मिस्र संबंधों की सम्रगता से समीक्षा की और आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।राष्ट्रपति सिसी ने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से भी सम्मानित किया। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि वह 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने श्री मोदी को प्रदान किया है। अपनी मिस्र यात्रा से पहले, प्रधान मंत्री ने अमरीका की अपनी पहली राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english