ब्रेकिंग न्यूज़

 चुनाव के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राजनीतिक दलों को समय का आवंटन अब ऑनलाइन होगा

 नई दिल्ली।  निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन पर राजनीतिक दलों को समय का आवंटन अब ऑनलाइन होगा। आयोग ने राजनीतिक दलों के सरकारी स्वामित्व वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपयोग की मौजूदा योजना में संशोधन किया है। आयोग ने कहा है कि यह सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टाइम वाउचर जारी करने का प्रावधान शुरू करके किया गया है। इस सुविधा से राजनीतिक दलों को चुनाव के दौरान टाइम वाउचर लेने के लिए  निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में अपने प्रतिनिधि भेजने की आवश्यकता नहीं पडेगी। यह कदम आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चुनाव प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए यह पहल की गई है।  हाल ही में आयोग ने राजनीतिक दलों के वित्तीय विवरण ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english