गृह मंत्रालय लंबित मामलों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चला रहा
नयी दिल्ली. गृह मंत्रालय ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक मासिक आधार पर "स्वच्छता" अभियान सहित अन्य लंबित मामलों को कम करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रालय द्वारा जनता से सीधे जुड़ाव वाले कार्यालयों को खास ध्यान में रखते हुए विभिन्न जगहों पर कुल 3,438 ‘स्वच्छता' अभियान चलाए गए हैं। इस अवधि के दौरान, सांसदों के 632 संदर्भों, 37 संसदीय आश्वासनों, छह कैबिनेट प्रस्तावों, राज्य सरकार के 213 संदर्भों और प्रधानमंत्री कार्यालय के 47 संदर्भों का निपटारा किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच प्राप्त कुल 38,550 शिकायतों का मंत्रालय द्वारा निपटारा किया गया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्यालयों में कुल 25,504 वर्ग फुट जगह खाली की गई है। इसके अलावा, मंत्रालय के भीतर सभी प्रभागों के साथ कुशल समन्वय के लिए, एक अंतर-मंत्रालय पोर्टल विकसित किया गया है।










Leave A Comment