पटाखे फोड़ने के मामले में 2,246 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चेन्नई. तमिलनाडु में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत तय दो घंटे की समय सीमा के इतर पटाखे फोड़ने को लेकर 2,206 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तय समय सीमा सुबह छह से सात बजे और शाम सात से आठ बजे के इतर जाकर पटाखे फोड़ने के मामले में 2,246 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक कुल 2,905 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में पुलिस ने जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे राज्य में दर्ज करीब 2200 मामलों में से सबसे अधिक 568 मामले चेन्नई में दर्ज किए गए हैं। तमिलनाडु के साथ ही पूरे देश में 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया गया।










Leave A Comment