प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत 2047: युवाओं की आवाज़' पहल शुरू की, बोले- यह भारत के लिए सही समय है
नई दिल्ली |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत के लिए यह सही समय है जब युवाओं को विकसित भारत बनाने के लिए इस अमृत काल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। विकसित भारत 2047 - युवाओं की आवाज का विडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में यही वह अवधि है जब देश एक बडी छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने युवाओं से एक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का लक्ष्य और संकल्प इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए।
इस अभियान का उद्देश्य भारत को विकसित बनाने के लिए देश के युवाओं को एकजुट करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति, संस्थान और संगठन को विकसित भारत की दिशा में कार्य करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी पीढी तैयार करनी होगी जो आने वाले वर्षों में देश का नेतृत्व करने और उसे दिशा देने में सक्षम होगी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि युवा शक्ति बदलाव की वाहक है और बदलाव की लाभार्थी भी है|
श्री मोदी ने इस कार्यशाला के आयोजक सभी राज्यपालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तियों को विकसित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल व्यक्तियों के विकास से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है।








.jpg)

Leave A Comment