नीतीश कुमार जद (यू) के अध्यक्ष निर्वाचित
-नयी दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। जद(यू) के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा।
बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ललन सिंह ने बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। यदि उसमें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से वह (नीतीश कुमार) अध्यक्ष होंगे।
ललन सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया? इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि ललन बाबू ने बैठक में खुद कहा कि पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार किया था।
ललन को अब चुनाव लड़ना है
अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना है। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वो इस्तीफा स्वीकार करें।इसके बाद इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। नीतीश और ललन के बीच नाराजगी के सवाल पर चौधरी ने कहा कि ये तो आप नया शब्द ला रहे हैं। इस शब्द का तो कहीं कोई जिक्र ही नहीं है। चौधरी ने भाजपा के साथ फिर जाने के सवाल पर कहा कि इस बात का वर्तमान घटनाक्रम से कोई जुड़ाव नहीं है।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment