भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सबसे दूर की नक्षत्र आकाशगंगाओं में से एक की खोज की
नई दिल्ली। भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड की सबसे दूर की नक्षत्र आकाशगंगाओं में से एक की खोज कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी एस्ट्रोसैट ने पृथ्वी से 9 दशमलव तीन अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से चरम यू. वी. प्रकाश का पता लगाया है। इस आकाशगंगा की खोज पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्सि के डॉक्टर कनक साहा के नेतृत्व में खगोलविदों की टीम ने की है।
डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को एक बार फिर यह साबित करने के लिए बधाई दी कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत को विशिष्ट स्तर की क्षमता हासिल की है।
Leave A Comment