ब्रेकिंग न्यूज़

  कंगना रनौत इस वजह से पीती हैं चांदी के गिलास में पानी, जानिए यह आदत है कितनी हेल्दी

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वे क्यों अब केवल चांदी की गिलास में ही पानी पीती हैं। कंगना ने बताया कि यह गिलास उनकी मौसी ने उन्हें गिफ्ट किया था और आयुर्वेद में चांदी के बर्तन में रखा पानी पीना  खासतौर पर हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में तांबा, मिट्टी और अन्य धातुओं के हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसी तरह चांदी के बर्तन में रखा भोजन खाने या पानी पीने से भी स्वास्थ्य पर अच्छे प्रभाव पड़ते हैं। आइए जानते हैं कि चांदी के गिलास से पानी पीने से  किन स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है।
 पित्त दोष को कम करता है चांदी
कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें आयुर्वेद में बहुत विश्वास है। कंगना ने बताया कि उनके शरीर की प्रकृति पित्त दोष वाली है और आयुर्वेद में चांदी को शीतलता देने और शरीर का टेम्परेचर कंट्रोल में रखने वाली धातु बताया गया है। कंगना रनौत हेल्थ का ध्यान रखते हुए  चांदी के बर्तन में रखा पानी पीती हैं क्योंकि यह पित्त दोष को कम करने में मदद करता  है। इसी तरह गुस्से को कंट्रोल में रखने के लिए भी चांदी के गिलास में पानी पीने से फायदा होता है।
 बढ़ती है इम्यून पॉवर
चांदी के गिलास में रखा पानी पीने से एक और फायदा आपके शरीर को मिल सकता है। यह बीमारी फैलाने वाले वायरस से आपको सुरक्षित रखता है और शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाता है। इस तरह इम्यूनिटी बढ़ जाने से आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते।
 चांदी के गिलास में पानी पीने के ये भी हैं फायदे  
पित्त दोष को नियंत्रित करने के अलावा  आयुर्वेद में चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने के ये लाभ भी बताए गए हैं-
-चांदी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टेरिया को खत्म करके पानी को शुद्ध बनाते हैं। इससे शरीर को बैक्टेरिया-फ्री रखने में मदद होती है।
-चांदी में कुछ एंटी-एजिंग इफेक्ट्स भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ और यंग रखने में मदद करते हैं।
-पानी को अगर चांदी के बर्तन में रखा जाए तो यह लम्बे समय तक फ्रेश और पीने लायक बना रहता है। इससे आपको पानी पीने के सभी फायदे मिल पाते हैं।  
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english