ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में चाय दुकान में घुसी बस, तीन की मौत
भागलपुर। भागलपुर में ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बस ने महिला चाय दुकानदार समेत तीन को कुचल दिया। इसमें महिला दुकानदार करिया देवी के साथ सहरसा निवासी रमेश कुमार और संतोष वर्मा की मौत हो गई है। घायलों की संख्या 8 बताई जा रही है, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रमेश कुमार और संतोष वर्मा की मौत इलाज के दौरान हुई है।
मामला जीरो माइल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पास की है। बस में सवार चोटिल लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार एक बस और ट्रक दोनों नवगछिया की ओर जा रहे थे तभी विक्रमशिला पुल से पहले ही बायीं तरफ से बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस ट्रक को दायीं तरफ रगड़ते हुए चाय दुकान में घुस गई। इस घटना के दौरान महिला चाय दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के साथ खड़ा युवक और एक अन्य युवक बस के नीचे चला गया। वह काफी देर तक उसमें फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बस के नीचे से निकाला जा सका और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment