जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने दसवीं बोर्ड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कक्षा दसवीं का बोर्ड परीक्षा प्रारंभ
जिले में इस बार 10वी में 7408 विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। जिले में इस बार 10वी में 7 हजार 408 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों को बोर्ड के गाइडलाइन के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं तथा औचक निरीक्षण हेतु विभिन्न स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित किए गए हैं।
कलेक्टर श्री बीएस उइके के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहित अन्य उड़नदस्ता ने पोंड़, पाण्डुका, कोपरा, राजिम सहित अन्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था व इंतजाम का जायजा लिया और परीक्षा को पूर्ण गोपनीयता और नियमानुसार परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। आज जिले में 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।
जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गरियाबंद ब्लॉक में 10, छुरा में 17, फिंगेश्वर में 19, मैनपुर में 13, तथा देवभोग में 09 केंद्र शामिल हैं। सभी केंद्रों पर मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा समयबद्ध संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है।




.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment