ब्रेकिंग न्यूज़

लघु चिडिय़ाघर में 9 फीट हाइट का एक नर और दो मादा शुतुरमुर्ग


70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकते हैं दक्षिण अफ्रीकी शुतुरमुर्ग
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के लघु चिडिय़ाघर में पहली बार शुतुरमुर्ग लाए गए हैं। शुतुरमुर्ग हैदराबाद से लाए गए हैं और इनकी ऊंचाई करीब 9 फीट है। एक नर और दो मादा हैं। केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण की अनुमति से इन्हें यहां लाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश के किसी भी चिडिय़ाघर में शुतुरमुर्ग नहीं है। इसलिए रोहतक चिडिय़ाघर प्रदेश का पहला ऐसा चिडिय़ाघर बन गया है, जहां शुतुरमुर्ग हैं। चिडिय़ाघर के इंचार्ज देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि करीब 35 साल पहले बने इस लघु चिडिय़ाघर में पहली बार दुनिया का सबसे बड़ा और उड़ान रहित पक्षी कहा जाने वाले शुतुरमुर्ग आया है। इससे विभाग के कर्मचारियों में भी उत्सुकता और खुशी देखी जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, यहां लाए गए शुतुरमुर्गों में एक नर दो मादा हैं। उम्र करीब तीन वर्ष है। तीनों शुतुरमुर्गों के लिए यहां लघु चिडिय़ाघर में अलग स्थान तय किया गया है। उनके खाने-पीने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पक्षी मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। सर्दी और गर्मी दोनों तरह के मौसम में रह सकता है। नर और मादा शुतुरमुर्ग यहां लाए जाने से इनके वंश में वृद्धि की भी संभावनाएं है। शुतुरमुर्ग का अंडा भी काफी बड़ा होता है।
अधिकारियों के अनुसार, शुतुरमुर्ग की गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पडऩे पर यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकता है। जो इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी की रफ्तार से अधिक है। शुतुरमुर्ग पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों में से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी की प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है। आमतौर पर शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है। इसका वजन आमतौर पर 80 से 150 किलोग्राम होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english