पत्नी को चाकू मारा...! फिर खुदकुशी कर ली...!
घरेलू विवाद में सनकी पति ने पत्नी को घायल किया, फिर चाकू घोंप आत्महत्या कर ली
सासाराम। सासाराम के तकिया स्थित बढिय़ा बाग में एक पति ने पहले पत्नी को कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर दिया फिर घर का दरवाजा बंदकर खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार मध्य रात की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पति के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लाई है। फिलहाल पत्नी का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि दंपति बक्सर जिला के हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि को घरेलू विवाद में पति सुनील ने पत्नी रीना देवी को चाकू से कथित तौर पर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंगामा सुन तकिया स्थित बढिय़ा बाग के मोहल्लेवासियों द्वारा नगर थाना को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया। इसी बीच उक्त महिला के पति ने एक कमरे में दरवाजा बंद करके आत्महत्या कर ली। पुलिस गई तो दरवाजा नहीं खुल रहा तो खिड़की तोड़ पुलिस घर में घुसी, लेकिन तब तक युवक ने अपने पेट में चाकू मारकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस के अनुसार विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। महिला का इलाज चल रहा है। दोनों के घरवालों को सूचना दे दी गई है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment