सोने कारोबारी से लूट...!, 3 बाइक से आए 6 अपराधी, लूट के बाद फायरिंग भी की...!
सीवान। सीवान नगर थाना इलाके के सोनार टोली स्थित अर्चना ज्वैलर्स में अपराधियों ने करीब एक करोड़ की लूट को अंजाम दिया है। सोमवार की शाम 3 बाइक से 6 अपराधी पहुंचे। वे दुकान के अंदर घुस गए। दहशत फैलाने के लिए सोना कारोबारी सुभाष प्रसाद को गोली मार दी। लोगों में चर्चा है कि लूट करीब 1 करोड़ की हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने बताया कि दुकानदार के मुताबिक सभी अपराधी चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। हथियारों से लैस अपराधियों को देखते ही दुकान चला रहे सुभाष प्रसाद और उनका बेटा रूपेश कुमार भयभीत हो गया। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि अपराधियों ने दुकान से सोने और चांदी की ज्वेलरी को बोरे में भर लिया। इसके बाद वहां से निकल गए। दुकान से निकलने के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों के जाने के बाद संचालक सुभाष कुमार का बेटा रूपेश कुमार चिल्लाने लगा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने मिलकर घायल सुभाष कुमार को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति गंभीर है। लूटपाट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment