दंपती की छुरी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या...! रात 3 बजे दिया वारदात को अंजाम
हत्या के वक्त जाग गई बेटी, धक्का देकर फरार हुआ आरोपी
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह, सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
मेरठ। मेरठ में मंगलवार को सुबह दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या आरोपी ने घटना को रात 3 बजे अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक दंपती की मासूम बेटी ने आरोपी को पहचान लिया है। जिस समय आरोपी दंपती की गर्दन काट रहा था, उस दौरान उनकी बेटी जाग गई। इसके बाद आरोपी बेटी को धक्का देकर फरार हो गया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दरअसल, घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सिटी गार्डन की है। जहां अवैध संबंधों के चलते दंपती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी को पहचानने के बाद बेटी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। दंपती की हत्या के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। जांच पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सिटी गार्डन में आबाद और दानिश आसपास रहते हैं। दानिश के पास कंकरखेड़ा में रहने वाला उसका भतीजा आरोपी समीर भी आता जाता था। आरोपी समीर की दोस्ती आबाद से हो गई। आबाद मुर्गी चूजे बेचने का काम करता था। आबाद के घर आरोपी समीर का आना जाना हो गया। उसके बाद आरोपी समीर के संबंध आबाद की पत्नी जाविदा से हो गए। शक के आधार पर आबाद ने आरोपी समीर के घर आने जाने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद आरोपी समीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया किसोमवार की रात को आरोपी समीर छुरी लेकर आबाद के घर आया था। रात करीब तीन बजे आरोपी समीर ने पहले आबाद की गर्दन काटकर हत्या की। उसके बाद आबाद की पत्नी जाविदा को मार डाला। इस बीच आबाद की बेटी जाग गई तो उसे धक्का देकर आरोपी समीर मौके से भाग गया। आरोपी समीर के जाने पर आबाद की बेटी सानिया ने शोर मचा दिया। उसके बाद आसपास के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर खून खराब देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि हत्यारोपी समीर की तलाश की जा रही है। अवैध संबंधों के चलते ही दंपती को मौत के घाट उतारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment